⚡दिल्ली में कोरोना के मामलों में हर दिन सुधार, पिछले 24 घंटे में 956 नये केस
By Bhasha
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नये मामले सामने आये, जो लगभग पिछले दो महीने में दर्ज किये गये मामलों में संख्या के लिहाज से सबसे कम रहे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह जानकारी दी गई है.