⚡आप के गोवा में सत्ता में आने पर स्थानीय लोगों के लिए 80% नौकरियां आरक्षित की जाएंगी :अरविंद केजरीवाल
By Bhasha
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता में आने पर उनकी पार्टी निजी क्षेत्र सहित 80 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करेगी.