महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 562 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,34,347 हो गई. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 5,778 हो गई है.
...