⚡भारत में पिछले सप्ताह आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 53 प्रतिशत महाराष्ट्र, केरल में :केंद्र सरकार
By Bhasha
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले सप्ताह सामने आये कोविड-19 के आधे से अधिक मामले महाराष्ट्र और केरल के हैं. मंत्रालय ने कहा कि महामारी अभी जल्द समाप्त नहीं होने वाली इसलिए आत्मसंतोष की गुंजाइश नहीं है.