⚡मुंबई में ऑरकेस्ट्रा बार में छापेमारी में 23 गिरफ्तार, 13 महिलाओं को बचाया गया
By Bhasha
मुंबई के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में कथित रूप से अवैध तरीके से चलाये जा रहे ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 महिलाओं को वहां से बचा लिया है । पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी .