उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में अब तक राज्य पुलिस के 13 जवानों की मौत हुई है. कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में डयूटी करते हुए प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में कुछ पल का मौन रखा गया.
...