⚡कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत से ऊपर
By Bhasha
मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है. संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई. लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है.