क्रिकेट

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था. ऐसे में मुकाबला काफी कांटे का नजर आता है.

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 67th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 67वां मुकाबला आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पिछली जीत के बाद प्लेऑफ से पहले आत्मविश्वास मजबूत करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह 14वां मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी आरसीबी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs RCB 67th T20 Match Playing)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था. ऐसे में मुकाबला काफी कांटे का नजर आता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के पास ट्रेविस हेड और ईशान किशन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).