SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Key Players To Watch Out: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और ईशान किशन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन मध्यक्रम में मैच विनर साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 67th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 67वां मुकाबला आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में 8 जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में हार झेली है. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं और अब टॉप-2 में जगह मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम को नौ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (SRH vs RCB Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 मैचों में जीत मिली है. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था. उस मैच में जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी, लेकिन इस मुकाबले में रजत पाटीदार की वापसी हो सकती है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, टिम डेविड और जितेश शर्मा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और ईशान किशन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन मध्यक्रम में मैच विनर साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (SRH vs RCB Key Players To Watch)
विराट कोहली: आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 पारियों में 425 रन बना चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली 161.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. विराट कोहली की शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स मैच को आरसीबी के पाले में मोड़ सकते हैं.
रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 345 रन बनाए हैं और उनकी 194.91 की स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाज के लिए खतरे की घंटी है. रजत पाटीदार एक बार लय में आ गए, तो छक्कों की बारिश कर सकते हैं.
अभिषेक शर्मा: सनराइडर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाक अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 431 रन ठोके हैं. इस दौरान अभिषेक शर्मा 179.32 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी एसआरएच के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.
हेनरिक क्लासेन: सनराइडर्स हैदराबाद के घातक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 347 रन बनाए हैं. इस दौरान हेनरिक क्लासेन 61 की औसत से रन बटोरे हैं. अगर हेनरिक क्लासेन जम गए, तो विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs RCB 67th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

