क्रिकेट

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं.

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 69th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को सात मुकाबलों में जीत और छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (MI vs RR Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 मैच अपने नाम कर पाई है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 100 रन से जीत दर्ज की थी.

राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली थी. टीम शानदार लय में नजर आ रही है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ये टीम मार सकती है बाजी (MI vs RR Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम के बल्लेबाज शानदार लय में हैं और गेंदबाजी भी संतुलित दिख रही है. हालांकि, मुंबई इंडियंस घरेलू मैदान पर किसी भी टीम को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है. अगर मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआती विकेट लेने में सफल रहती है, तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.

राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 58%

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 42%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs RR 69th T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2026 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).