IPL 2021: दिनेश कार्तिक ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस स्पेशल क्लब में हुए शामिल

इसी के साथ केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया हैं. आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने 4 हजार रन पुरे कर लिए हैं. दिनेश कार्तिक इस मुकाम पर पहुंचने वाले कुल मिलाकर 11वें और आठवें भारतीय खिलाड़ी हैं.कार्तिक से पहले ये कारनामा विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी, रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने कर दिया हैं.

दिनेश कार्तिक (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को छह विकेट से हराया. इस जीत के साथ केकेआर ने आईपीएल 2021 में अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है. केकेआर (KKR) ने हैदराबाद (SRH) द्वारा दिए गए 116 रनों के लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) 51 गेंद में 10 चौके की मदद से 57 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. IPL 2021, CSK vs DC: सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

इसी के साथ केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया हैं. आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने 4 हजार रन पुरे कर लिए हैं. दिनेश कार्तिक इस मुकाम पर पहुंचने वाले कुल मिलाकर 11वें और आठवें भारतीय खिलाड़ी हैं. कार्तिक से  पहले ये कारनामा एमएस धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रोहित शर्मा और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने किया हैं. वहीं क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में शामिल तीन विदेशी खिलाड़ी हैं.

ये खास उपलब्धि दिनेश कार्तिक ने 209वें मैच के दौरान हासिल की. आईपीएल इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से दिनेश कार्तिक ने 4013 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 अर्धशतक निकले हैं और वो 34 बार नाबाद रहे हैं. कार्तिक का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 97 रन रहा है.

रविवार को केकेआर और हैदराबाद के बीच हुए मैच के अंत में 2 गेंद बाकी रहते दिनेश कार्तिक के चौके का साथ केकेआर ने जीत दर्ज की. दिनेश कार्तिक ने 12 गेंद में नाबाद 18 रन बनाए. हैदराबाद को हारने के बाद अब केकेआर के 12 अंक हो गए हैं, जिसके साथ उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बची हुई हैं. अपनी इसी पारी के दौरान पांचवां रन बनाते ही कार्तिक बल्लेबाजों के एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. केकेआर का सिर्फ एक मैच बचा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड