क्रिकेट

India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Scorecard: दांबुला में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के सामने रखा 350 रनों का टारगेट, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 7.1 ओवर में ही 74 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Scorecard: दांबुला में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के सामने रखा 350 रनों का टारगेट, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India A Cricket Team vs Afghanistan A Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. अपने पहले मुकाबले में इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी. अब तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. वहीं अफगानिस्तान ए की टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. इस सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा (Tilak Varma) कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान ए की कमान इमरान मीर (Imran Mir) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Live Score Update: दांबुला में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. इंडिया ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और आयुष बदोनी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अर्शद खान और सूर्यांश शेडगे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान ए की टीम में इमरान मीर, हसन इसाखिल, बहिर शाह और नूर रहमान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई, जहीर पकतीन और खालिद तनावल इंडिया ए के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India A Cricket Team vs Afghanistan A Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 7.1 ओवर में ही 74 रन बोर्ड पर जड़ दिए. बारिश की वजह से यह मुकाबला 49-49 ओवर का खेला जा रहा हैं.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने निर्धारित 49 ओवरों में नौ विकेट खोकर 349 रन बनाए. इंडिया ए की तरफ से कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 73 गेंदों पर पांच चौके लगाए. तिलक वर्मा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 रन बनाए.

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान ए को अब्दुल्ला अहमदज़ई ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. अफगानिस्तान ए की ओर से अब्दुल्ला अहमदज़ई ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. अब्दुल्ला अहमदज़ई के अलावा फ़रमानुल्लाह साफ़ी ने तीन विकेट चटकाए. अफगानिस्तान ए को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 350 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंडिया ए की बल्लेबाजी: 349/9, 49 ओवर (वैभव सूर्यवंशी 44 रन, प्रभसिमरन सिंह 84 रन, प्रियांश आर्य 8 रन, रुतुराज गायकवाड़ 66 रन, तिलक वर्मा 66 रन, आयुष बडोनी 0 रन, सूर्यांश शेडगे 40 रन, अनुकूल रॉय 16 रन, अरशद खान 1 रन, विप्रज निगम 8 रन और अंशुल कंबोज रन.)

अफगानिस्तान ए की गेंदबाजी: (अब्दुल्ला अहमदज़ई 5 विकेट, फ़रमानुल्लाह साफ़ी 3 विकेट और इमरान मीर 1 विकेट).

नोट: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2026 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).