क्रिकेट

IND-W vs NED-W, Women's T20 World Cup 2026 10th Match Live Streaming: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी भारतीय महिला टीम, पहली जीत की तलाश में उतरेगा नीदरलैंड; यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुत्फ

भारत और नीदरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी, जबकि नीदरलैंड की टीम मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उलटफेर करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

IND-W vs NED-W, Women's T20 World Cup 2026 10th Match Live Streaming: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी भारतीय महिला टीम, पहली जीत की तलाश में उतरेगा नीदरलैंड; यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुत्फ
भारत बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Netherlands Women's National Cricket Team, Women's T20 World Cup 2026 10th Match Live Streaming And Telecast Details: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला आज यानी 17 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की थी और अब हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, बैबेट डी लीडे (Babette de Leede) की अगुवाई वाली नीदरलैंड महिला टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह भी पढ़ें: IND-W vs NED-W T20 World Cup 2026 10th Match Stats And Preview: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और नीदरलैंड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

भारत और नीदरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी, जबकि नीदरलैंड की टीम मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उलटफेर करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला हेड टू हेड (IND-W vs NED-W Head To Head)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत महिला और नीदरलैंड महिला टीम के बीच यह पहला मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों के पास एक-दूसरे के खिलाफ जीत के साथ इतिहास रचने का मौका रहेगा.

भारतीय महिला टीम को स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी और क्रांति गौड अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ नीदरलैंड महिला टीम के लिए बैबेट डी लीडे, हीदर सीजर्स और फेबे मोल्केनबोएर बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी.

भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND-W vs NED-W Women's T20 World Cup 2026 Match Date And Venue)

भारत महिला और नीदरलैंड महिला टीम के बीच यह मुकाबला आज यानी 17 जून को हेडिंग्ले स्टेडियम, लीड्स में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा.

भारत में भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND-W vs NED-W Women's T20 World Cup 2026 Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत महिला और नीदरलैंड महिला टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. फैंस टीवी पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं.

भारत में भारत महिला बनाम नीदरलैंड महिला मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND-W vs NED-W Women's T20 World Cup 2026 Match Live Streaming In India)

भारत महिला और नीदरलैंड महिला टीम के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs NED-W Women's T20 World Cup 2026 Match Playing Prediction)

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड.

नीदरलैंड महिला: हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान और विकेटकीपर), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस जविलिंग, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स और इसाबेल वोनिंग.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2026 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).