IND vs AFG, Only Test Match Day 3 Scorecard: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा, केएल राहुल- शुभमन गिल और मानव सुथार ने रचे बड़े रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की. इस मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाया. पहली पारी में भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की.
India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Match Day 3 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला गया. इस एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की टीम को तीसरे दिन 300 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टेस्ट अपने नाम कर लिया हैं. भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी थीं, जबकि अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) संभाल रहे थे. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, Only Test Match Day 3 Scorecard: डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान को किया ढेर, बनाए बड़े रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की. इस मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाया. पहली पारी में भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की. जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 रन और दूसरी पारी में 112 रन पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम ने पारी और 300 रन से शानदार जीत दर्ज की.
ऐसा रहा मैच का हाल
भारत के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए. राहुल ने 100 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन की बेहतरीन पारी खेली. अफगानिस्तान की पहली पारी में रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला. भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने 6 विकेट लेकर अफगान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. फॉलोऑन खेलने उतरी अफगान टीम दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 112 रन पर ऑलआउट हो गई.
केएल राहुल ने पूरे किए 9,000 प्रथम श्रेणी रन
केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया. वह 100 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 9,000 रन भी पूरे कर लिए. राहुल ने 121 प्रथम श्रेणी मैचों की 210 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. उनका औसत लगभग 46 का रहा है.
शुभमन गिल ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया. उन्होंने 177 गेंदों में 126 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. शुभमन गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन और ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की.
कप्तान के रूप में शुभमन गिल का बड़ा रिकॉर्ड
अपने शतक के दौरान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 1,000 रन पूरे कर लिए.
अब उनके नाम कप्तान के रूप में 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 1,076 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है. कम से कम 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों में गिल का औसत सबसे ज्यादा है, जो 82 से अधिक का है.
मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में मचाया धमाल
युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट में 6 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया. उन्होंने अफगानिस्तान की पहली पारी में 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट झटके और भारत की जीत के हीरो बने.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2026 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

