क्रिकेट

IND vs AFG, Only Test Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान के पास रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे खिलाड़ी हैं, जो मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

IND vs AFG, Only Test Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला आज यानी 6 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. यह मुकाबला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है, क्योंकि अफगानिस्तान इस चक्र में शामिल नहीं है. भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी है. वहीं अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, One-off Test Stats And Preview: न्यू चंडीगढ़ में कल से खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला, रोमांचक मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

मुल्लांपुर में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs AFG Only Test Match Playing XI)

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. साल 2018 में खेले गए उस मैच में भारत ने पारी और 262 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में इतिहास भी भारतीय टीम के पक्ष में नजर आता है.

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान के पास रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे खिलाड़ी हैं, जो मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यह पिच पारंपरिक काली मिट्टी के बजाय रेत से तैयार की गई है, जिससे तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है. हालांकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए यहां बराबर अवसर मौजूद रहते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना पसंद कर सकती है.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2026 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).