क्रिकेट

IND A vs AFG A, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान ए से हो रहा है. इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को हराकर शानदार शुरुआत की थी. उस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ा था. दूसरी ओर अफगानिस्तान ए की टीम युवा खिलाड़ियों के साथ इस मुकाबले में मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से उतरी है.

IND A vs AFG A, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India A Cricket Team vs Afghanistan A Cricket Team, Tri Nation A Series 2026 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए (IND A vs AFG A) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा है. इंडिया ए की टीम अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ मिली रोमांचक 8 रन की जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान ए की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीरीज में यह अहम मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंडिया ए की अगुवाई तिलक वर्मा (Tilak Varma) कर रहे हैं. जबकि, अफगानिस्तान ए की कमान इमरान मीर (Imran Mir) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND A vs AFG A, 2nd ODI Match Dambulla Pitch Report And Weather Update: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान ए ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND A vs AFG A 2nd ODI Match Playing)

इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज.

अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी.

इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India A Cricket Team vs Afghanistan A Cricket Team Match Scorecard)

ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान ए से हो रहा है. इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को हराकर शानदार शुरुआत की थी. उस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ा था. दूसरी ओर अफगानिस्तान ए की टीम युवा खिलाड़ियों के साथ इस मुकाबले में मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से उतरी है.

इंडिया ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और आयुष बदोनी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अर्शद खान और सूर्यांश शेडगे अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान ए की टीम में इमरान मीर, नूर रहमान, बहिर शाह और हसन इसाखिल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई और जहीर पकतीन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2026 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).