क्रिकेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Key Players To Watch Out: आज गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास हासिल किया है.

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Key Players To Watch Out: आज गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 Qualifier-2 Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का क्वालीफायर-2 मुकाबला आज यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में एंट्री की है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Stats And Preview: फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से 29 मई को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने पूरे सीजन शानदार क्रिकेट खेला है. वहीं, रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही है. अब दोनों टीमें मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (GT vs RR Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं. इनमें से 7 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 3 मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की है. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs RR Key Players To Watch)

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाए थे. वहीं, वह इस सीजन में अब तक 650 से ज्यादा रन बना चुके हैं. ध्रुव जुरेल भी लगातार टीम के लिए अहम पारियां खेल रहे हैं. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने इस सीजन में 46.57 की औसत और 157.86 की स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने इस सीजन में 26 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज नई गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और जोस बटलर टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में वाशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कागिसो रबाडा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम भी शानदार फॉर्म में चल रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और ध्रुव जुरेल मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR Qualifier-2 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2026 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).