क्रिकेट

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Winner Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर दूसरी बार खिताब जीतना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Winner Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर दूसरी बार खिताब जीतना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 Final Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अब तक एक-एक बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. गुजरात टाइटंस को अपने घरेलू मैदान और फैंस का समर्थन मिलेगा. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, TATA IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रचेगी इतिहास या गुजरात दोहराएगी 2022 का कमाल? जानिए लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि, गुजरात टाइटंस की टीम 4 मैच अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 92 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से बाजी मारी थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. टीम शानदार लय में नजर आ रही है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, जितेश शर्मा और टिम डेविड मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ये टीम मार सकती है बाजी (GT vs RCB Final Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों और बल्लेबाजी की गहराई को देखते हुए गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अहमदाबाद की पिच पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन का रिकॉर्ड शानदार रहा है. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. अगर आरसीबी शुरुआती विकेट हासिल करने में सफल रहती है, तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 52%

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना: 48%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB Final Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).