क्रिकेट

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Key Players To Watch Out: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Key Players To Watch Out: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 Final Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है. गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को मात देकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि विजेता टीम आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Gujarat Titans IPL Stats At Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अहमदाबाद में कितने मैच जीते और हारे

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 31 मई को होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पूरे सीजन शानदार लय में नजर आई है. वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची है. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 5 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं, जबकि 4 मैच गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए 3 मुकाबलों में आरसीबी ने 2 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 1 मुकाबले में जीत मिली है. पहले मुकाबले में आरसीबी ने 92 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से बाजी मारी थी. तीसरे मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs RCB Key Players To Watch)

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पिछले 10 मुकाबलों में 163.35 की स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी पिछले 10 मैचों में 457 रन बनाए हैं और अहमदाबाद में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं और वह फाइनल में बड़ा असर डाल सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली का बल्ला लगातार रन उगल रहा है. उन्होंने पिछले 10 मुकाबलों में 168.32 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं. कप्तान रजत पाटीदार भी बेहतरीन लय में हैं और मध्यक्रम में टीम की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं. गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 10 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं, जबकि जोश हेजलवुड नई गेंद और डेथ ओवरों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना चाहेगी. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. वहीं, मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी शानदार आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. बल्लेबाजी में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार टीम के लिए अहम होंगे, जबकि जितेश शर्मा और टिम डेविड फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB Final Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).