GT vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026 Final Match: अहमदाबाद में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगी खिताबी जंग, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.
Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Dream11 Team Prediction, TATA Indian Premier League 2026 Final Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को मात देकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि विजेता टीम आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. ऐसे में फैंस को एक हाई-वोल्टेज और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, TATA IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रचेगी इतिहास या गुजरात दोहराएगी 2022 का कमाल? जानिए लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में शानदार लय में नजर आई है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सीधे फाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में Dream11 फैंटेसी टीम बनाने वाले फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट (GT vs RCB Pitch Report)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां लाल और काली मिट्टी की अलग-अलग पिचों का इस्तेमाल किया जाता है. लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिनरों को अधिक सहायता मिलती है. हालांकि, बल्लेबाजों को सेट होने के बाद रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है. इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन रहा है.
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 टीम सुझाव (GT vs RCB Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: जोस बटलर, जितेश शर्मा
बल्लेबाज: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विराट कोहली, रजत पाटीदार
ऑलराउंडर: वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड
कप्तान (Captain): साई सुदर्शन
उपकप्तान (Vice Captain): विराट कोहली
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (GT vs RCB Top Fantasy Picks)
साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 10 मुकाबलों में 575 रन बना चुके हैं. वहीं, शुभमन गिल ने भी पिछले 10 मैचों में 457 रन बनाए हैं और अहमदाबाद में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं और बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार विकेट निकालने में माहिर हैं. जोश हेजलवुड भी नई गेंद और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB Final Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

