एशियाई खेल: बैडमिंटन में पहला सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाडी बनी सिंधु

सिंधु को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इसी प्रतियोगिता में सायना नेहवाल को कांस्य पदक मिला था

पीवी सिंधु (फ़ाइल फोटो)

जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में महिला एकल बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जू यिंग से हार गई है. इसी के साथ भारत का गोल्ड का सपना भी टूट गया. सिंधु को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इसी प्रतियोगिता में सायना नेहवाल को कांस्य पदक मिला था. फाइनल मुकाबले में चीन की ताइ जू यिंग ने सिंधु को पहले सेट में 13-21 और दुसरे सेट में 16-21 से हराया.

सिंधु ने अपने सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है. वह एशियाई खेलों में बैडमिंटन की किसी भी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. बता दें कि सेमी-फाइनल मुकाबले में सिंधु ने यामागुची को एक घंटे और पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 15-21, 21-10 से मात दी. सिन्धु का फाइनल मैच सुबह 11.30 बजे शुरू होगा.

यह भी पढ़े: गोल्ड जीतने के बाद दिल्ली पहुंची विनेश फोगाट को बॉयफ्रेंड सोमवीर राठी ने एअरपोर्ट पर पहनाई रिंग

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु अगर फाइनल में जीत हासिल करती हैं, तो यह एशियाई खेलों में उनका पहला स्वर्ण पदक होगा. इसके साथ वह स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी होने का इतिहास भी रचेंगी. सिंधु फाइनल मैच में अगर हार भी जाती हैं, तो भी वह एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी होने का इतिहास रचेंगी. भारत को अब तक एशियाई खेलों में बैडमिंटन की स्पर्धाओं में कुल आठ कांस्य पदक हासिल हुए हैं.

सिंधु पहली बार एशियाई खेलों में महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची हैं. पिछली बार इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में वह अंतिम-16 तक का सफर ही तय कर पाईं थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी