वायरल

VIDEO: रोबोट को समझा मरा हुआ बंदर, बच्चे को सीने से लगाकर रोए लंगूर! मातम का इमोशनल वीडियो वायरल

जब यह रोबोट बंदर बेजान हो गया तो लंगूरों ने इसे अपना मृत बच्चा समझ लिया. उन्होंने रोबोट को घेर लिया, उसे सूंघा, उसे धीरे से हिलाने की कोशिश की और एक-दूसरे को गले लगाकर ढांढस बंधाया.

VIDEO: रोबोट को समझा मरा हुआ बंदर, बच्चे को सीने से लगाकर रोए लंगूर! मातम का इमोशनल वीडियो वायरल
(Photo : X)

प्रकृति अपने आगोश में अनगिनत रहस्य समेटे हुए है. जहां एक ओर जानवरों की दुनिया क्रूरता से भरी दिखती है, वहीं दूसरी ओर उनकी भावनाओं की गहराई दिल को छू जाती है. ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब लंगूरों के एक झुंड ने एक रोबोट बंदर, जिसे वे अपना बच्चा समझ रहे थे, के लिए मातम मनाया.

यह रोबोट बंदर असल में एक जासूसी कैमरा था जिसे लंगूरों के व्यवहार को फ़िल्माने के लिए डिज़ाइन किया गया था. जब यह रोबोट बंदर बेजान हो गया तो लंगूरों ने इसे अपना मृत बच्चा समझ लिया. उन्होंने रोबोट को घेर लिया, उसे सूंघा, उसे धीरे से हिलाने की कोशिश की और एक-दूसरे को गले लगाकर ढांढस बंधाया.

यह नज़ारा बेहद मार्मिक था और इसने जानवरों में भावनात्मक गहराई को उजागर किया. लंगूरों का रोबोट को अपना बच्चा समझकर मातम मनाना दर्शाता है कि वे भी इंसानों की तरह दुःख और हमदर्दी महसूस करते हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोगों को प्रकृति के अद्भुत और रहस्यमयी पहलुओं से रूबरू करा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जानवर भी इंसानों की तरह भावनात्मक होते हैं और अपनों के लिए गहरा प्यार और दुःख महसूस करते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).