Ayodhya Ram Mandir: भव्य राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, गर्भगृह पूरी तरह से तैयार, इस रूप में विराजमान होंगे रामलला
रामलला 5 वर्ष के बालक के रूप में होंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी का दूसरा चरण ये है कि गर्भगृह पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इसमें रामलला विराजमान होंगे. मंदिर बनता रहेगा.
अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने राम मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के कई चरण हैं. रामलला 5 वर्ष के बालक के रूप में होंगे. जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव ने आगे बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी का दूसरा चरण ये है कि गर्भगृह पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इसमें रामलला विराजमान होंगे. मंदिर बनता रहेगा.
तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगी. 15 जनवरी से 24 जनवरी को अनुष्ठान होगा. 22 तारीख को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचेंगे.
नृत्य मंडप और फर्श पर नक्काशी का कार्य जारी
श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य सिंहद्वार, तथा नृत्य मंडप और फर्श पर नक्काशी का कार्य
Shri Ram Janmabhoomi Mandir - Sinh Dwar, carvings in Nritya Mandap and on the floor. pic.twitter.com/XlSjF6ra9E
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

