निपाह वायरस के खिलाफ बंदर परीक्षण (मंकी ट्रायल) में कोविशील्ड जैसा टीका सफल पाया गया है. शोधकर्ताओं की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने यह दावा किया है. निपाह वायरस (एनआईवी) एक अत्यधिक रोगजनक और फिर से उभर रहा वायरस है, जो मनुष्यों में छिटपुट लेकिन गंभीर संक्रमण का कारण बनता है.
...