⚡अमेरिका में परिवार के पालतू हाइब्रिड वुल्फ-डॉग ने किया 3 महीने के बच्चे पर हमला, मासूम की मौत
By IANS
अमेरिकी राज्य अलबामा में पारिवार के पालतू हाइब्रिड वुल्फ-डॉग ने तीन महीने के एक शिशु को मार डाला. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शेरिफ कार्यालय के अनुसार, यह घटना 30 नवंबर को शेल्बी काउंटी के चेल्सी शहर में हुई.