⚡UAE: दुबई में नशे में धुत भारतीय ड्राइवर को जेल, 10,000 दिरहम का जुर्माना
By IANS
दुबई में एक महिला के पैर पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में 39 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति को एक महीने की जेल की सजा और 10,000 दिरहम (संयुक्त अरब अमीरात की करेंसी) का जुर्माना लगाया गया है. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.