सोशल मीडिया कंपनी ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते वाशिंगटन डीसी के घटनाक्रमों के मद्देनजर वह ऑनलाइन व्यवहारों के खिलाफ कदम उठा रही है, क्योंकि ऐसे व्यवहारों की वजह से ऑफलाइन नुकसान पहुंचने की घटनाएं हो सकती हैं. पिछले सप्ताह निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग पर धावा बोल दिया था.
...