तुर्की में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद घाना के अंतरराष्ट्रीय विंगर और चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी क्रिश्चियन अत्सु लापता हो गए हैं. तुर्की मीडिया रिपोटरें के अनुसार, 31 वर्षीय अत्सु और उनके हैटेस्पोर स्पोटिर्ंग निदेशक तनेर सावत भूकंप के बाद गायब हैं, और अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे भूकंप से क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे में दबे हो सकते हैं.
...