वाशिंगटन, आठ जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में बुधवार को अपने समर्थकों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की और कहा कि वे अमेरिका का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने संकल्प लिया कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता का व्यवस्थित और सुगम हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे.
...