बांग्लादेश के चटगांव हिल्स में मूल निवासियों के खिलाफ हुई हिंसा की गूंज यूएन में भी सुनाई दी. हाल ही में हुई कुछ हिंसक घटनाओं ने दक्षिण एशियाई देश में पिछड़े और धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर विश्व नेताओं के बीच चिंता पैदा कर दी है. कई मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए अंतरिम सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है.
...