स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने सोमवार को संसद में अपना विश्वास मत खो दिया क्योंकि अधिकांश सांसदों ने उनके चले जाने का समर्थन किया. सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 349 सीटों वाली संसद में लोफवेन के खिलाफ 181 सांसदों ने वोट दिए, जबकि उनके समर्थन में 109 सांसदों ने वोट किया और 51 सांसद अनुपस्थित रहे.
...