दक्षिण कोरिया इस सप्ताह के अंत में अमेरिका के अंतरिक्ष केंद्र से अपना पांचवां स्वदेशी सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि ऐसा करके वह उत्तर कोरिया पर अपनी निगरानी क्षमता को और मजबूत कर सकेगा. मंत्रालय के अनुसार, सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण रविवार (अमेरिका के समयानुसार) रात करीब 1 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से किया जाएगा.
...