दुनिया जानती है कि पाकिस्तान इस वक्त कंगाली के कगार पर है. पाकिस्तान धीरे-धीरे कर्ज के बोझ में इस कदर डूबा है कि उससे उबरने में उसकी कमर टेड़ी हो जा रही है. महंगाई के कारण पाकिस्तान की अवाम को खाने-पिने की चीजों के लिए दुगनी कीमत चुकानी पड़ रही है. इस बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब का 2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए चीन से 1.5 डॉलर की मदद मांगी थी. इस दौरान एक और बड़ी खबर पाकिस्तान से सामने आई है. पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के एक बोइंग 777 पैसेंजर विमान को मलेशिया (Malaysia) ने जब्त कर कर लिया. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) उनकी सरकारी विमानन कंपनी है. ये पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
...