चीन के फुजियान प्रांत में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट के मामले बढ़ने के साथ, देश में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध के साथ ही वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फुजियान प्रांत में शाम 6 बजे तक 120 स्थानीय रूप से प्रसारित पुष्ट कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 19 स्थानीय लक्षणहीन मामलों का पता चला है.
...