रूस में कोविड-19 के खिलाफ 'एपिवैककोरोना' वैक्सीन के पोस्ट रजिस्ट्रेशन ट्रायल शुरू हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपभोक्ता संरक्षण और कल्याण मामलों के रूसी संघीय सेवा के प्रमुख अन्ना पोपोवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 27 जुलाई को पहले स्वयंसेवक को वैक्सीन शॉट मिला था. पोपोवा ने पहले बताया था कि वैक्सीन के क्लिनिकल परीक्षण 30 सितंबर को समाप्त हो गए हैं.
...