फिलीपींस में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार सुबह मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल प्रांत में धरती एक बार फिर डोली, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई. भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही लोगों को तटीय इलाकों से दूर और ऊंचे स्थान पर जाने का आग्रह किया गया है.
...