घर का कलह आपकी जिंदगी में उतना हंगामा नहीं मचाता, जितनी पड़ोस में भड़की हिंसा का शोर आपको बेचैन करता है. भारत भी इस समय वैसे ही हालातों से घिरा हुआ है. लेकिन भारत के साथ अच्छी बात यह है कि वह इन सारे शोरगुल से ना तो पहले कभी घबराया ना आज उसके माथे पर इसको लेकर कोई शिकन है. दरअसल, भारत के पड़ोसी देश एक-एक कर अशांत हो रहे हैं और भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है.
...