डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) ने कनाडा में संपन्न जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान को अपने खिलाफ "छिपा हुआ शत्रुतापूर्ण कृत्य" बताया है. जी7 ने डीपीआरके के हथियार कार्यक्रम की निंदा करते हुए "पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण" की बात कही थी. यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने दी.
...