इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबटरे स्पेरेन्जा ने ब्राजील से इटली के लिए सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. ये निर्णय ब्राजील से आए 4 यात्रियों में कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट की पहचान होने के बाद लिया गया है. इसमें लोम्बार्डी, सिसिली और बोलजानो के स्वायत्त प्रांत को लाल या सबसे अधिक जोखिम वाले क्षेत्र में रखा गया है.
...