पाकिस्तानी (Pakistan) पत्रकार और उनकी टीम के साथ बुरा व्यवहार करने तथा यातनाएं देने के आरोप में पाकिस्तानी खुफिया ब्यूरो (पीआईबी )के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. पाकिस्तानी टेलीविजन पत्रकार सैयद इकरार हसन (Syed Iqrar Hassan) ने मंगलवार को खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों पर उन्हें तथा टीम के अन्य सदस्यों को कराची एयरपोर्ट पर हिरासत में रखने तथा यातनाएं देने का आरोप लगाया.
...