चीन में व्यापार करने वाले भारतीय व्यापारी अब चीनी कोविड -19 वैक्सीन प्राप्त करने के लिए काठमांडू के अस्पतालों में अपनी बारी की प्रतिक्षा कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह काठमांडू के अस्पतालों में भारतीय व्यापारियों की भारी भीड़ थी. नेपाल के दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि हमें यह पता चला कि भारतीय कारोबारी कोरोना का टीका लगवा रहे हैं, जिसके बाद हमने इसकी जांच शुरू की.
...