⚡भारत के विकास में मदद करना अमेरिका के हित में है: अमेरिकी थिंक टैंक
By Bhasha
अमेरिका के शीर्ष थिंक टैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी अधिनायकवाद के प्रभाव को शीघ्र रोकना चाहिए और इसका एक अपेक्षाकृत कम लागत वाला तरीका यह है कि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का बड़ा प्रतिद्वंद्वी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए.