हाल ही में गाजा में युद्धविराम समझौते को लेकर एक अहम दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस दस्तावेज़ पर चार देशों के मध्यस्थों ने साइन किए. इनमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल शामिल थे. हालांकि, इसमें न तो इजरायल और न ही हमास के प्रतिनिधि मौजूद थे.
...