इक्वाडोर के अधिकारियों ने ग्वायाकिल शहर की मुख्य जेल लिटोरल पेनिटेंटरी में हुए हिंसक दंगे में मारे गए 68 कैदियों में से 34 की पहचान कर ली है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक बयान में संबंधित अधिकारी ने कहा कि उनके शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे.
...