डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमितों की कुल संख्या 452 तक पहुंच गई है, जिनमें से 82 लोगों की मौत हो चुकी है. वायरस का यह नया प्रसार 'बुन्दिबुग्यो स्ट्रेन' के कारण हो रहा है, जो तेजी से कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक प्रसार) का रूप ले रहा है. पड़ोसी देश युगांडा में भी मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन और अफ्रीका सीडीसी ने $518 मिलियन का आपातकालीन फंड जुटाने के लिए एक महाद्वीपीय योजना शुरू की है.
...