⚡भूकंप के तेज झटकों से दहला ग्रीस का क्रीट द्वीप, 6.3 रही तीव्रता; दहशत में लोग
By Nizamuddin Shaikh
ग्रीस के क्रीट द्वीप में आज सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका असर मिस्र से लेकर इजरायल तक देखा गया. स्थानीय समयानुसार भूकंप सुबह-सुबह आया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए