⚡इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
By Team Latestly
पश्चिमी इंडोनेशिया में सोमवार सुबह समुद्र के नीचे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप तट पर सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई.