⚡क्रिप्टो लेंडिंग प्लेटफॉर्म सेल्सियस ने 150 कर्मचारियों को निकाला
By IANS
अमेरिकी इजरायली क्रिप्टोकरेंसी लेंडिंग प्लेटफॉर्म सेल्सियस ने अपने 150 कर्मचारियों को निकाल दिया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिप्टो बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है, जिसे देखते हुए सेल्सियस ने अपने एक चौथाई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.