पेशावर पाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेठ की कोरोना वायरस से मौत हो गई है. वो 59 वर्ष के थे. हाई कोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी जुबैर हुसैन ने डॉन न्यूज को बताया कि जस्टिस सेठ 22 अक्टूबर को वायरस से संक्रमित हुए थे. पाक में कोविड-19 मामलों की संख्या में फिर से वृद्धि देखी जा रही है. संक्रमण की कुल संख्या 349,992 है, जबकि 7,055 लोगों की मौत हो चुकी है.
...