घरेलू पालतू जानवरों में जहां कोविड-19 संक्रमण पाया जा चुका है, वहीं अब ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने पहली बार बिल्लियों और कुत्तों में कोविड के अल्फा वेरिएंट संक्रमण की सूचना दी है. वेटरनरी रिकॉर्ड जर्नल में प्रकाशित अध्ययन ने घरेलू पालतू जानवरों में सार्स-सीओवी-2 अल्फा वेरिएंट की पहली बार पहचान का वर्णन किया है.
...